Friday, February 13, 2026

Cough Syrup Case: अब शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम, अवैध तस्करी में प्रतीक और धर्मेंद्र कुमार गिरफ्तार

यह भी पढ़े

कोडिन युक्त कफ सिरप के सिंडिकेट शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम हो गया है। 50 हजार कमिश्नरेट पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।उधर, कोतवाली पुलिस ने कफ सिरप की अवैध तस्करी में शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर पांडेयपुर के बैंक कालोनी निवासी प्रतीक कुमार और लोकेश फार्मा के प्रोपराइटर भेलूपुर के ताराधाम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपनी फर्मों से 5.27 करोड़ की कफ सिरप की शीशी बेची है। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शैली ट्रेडर्स के कंपीटेंट पर्सन शुभम जायसवाल के कहने पर झारखंड रांची से कफ सिरप की खरीद कागजों में दिखाई गई। शैली ट्रेडर्स से फेंसेडिल कफ सिरप वाराणसी नहीं आकर बांग्लादेश भेजी जाती थी। दस गुना मुनाफा पर शुभम बेचता था। अपने कागजों पर जिन फर्मों की बिक्री दिखाई है, उन फर्मों को हमने कभी नहीं देखा है। ज्यादा पैसा कमाने की लालच में अपराध किए। दोनों आरोपी धर्मेंद्र और प्रतीक कुमार ने कूटरचित जीएसटी इनवायस, ई वे बिल का प्रयोग कर शैली ट्रेडर्स रांची से कोडीन युक्त कफ सिरप की विभिन्न फर्मों से खरीद और बिक्री करते थे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे