दक्षिण और उत्तर कोरिया में इस में हुआ नए साल का स्वागत
नए साल 2026 का स्वागत दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया में पारंपरिक तरीकों से किया गया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, विशाल घंटियों की गूंज के साथ नए साल का आगाज़ हुआ। कोरियाई देशों में नए साल को आधुनिक आतिशबाजी से ज्यादा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया जाता है। लोग परिवार और समुदाय के साथ इकट्ठा होकर बीते वर्ष को विदा करते हैं और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कई स्थानों पर ऐतिहासिक घंटाघरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए, जहां घंटियों की आवाज़ को नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। परंपरा और अनुशासन से जुड़ा यह उत्सव कोरियाई समाज की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।


