🔘
स्कूली बस ने साइकिल सवार मां-बेटे को मारी जोरदार टक्कर, बच्चे की हालत नाजुक
अयोध्या।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के बारी गांव में शापेन पब्लिक स्कूल की बस ने साइकिल सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। मंगलवार की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की साइकिल बस के अगले हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश का माहौल बन गया।सूचना पर रुदौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। जहाँ उसकी हालत गंभीर है।


