*1.* सोना के दम पर भारत की बम-बम, $3.293 Billion की बृद्धि के साथ लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार।
*2.* दक्षिण की ओर चला धर्म रथ, केंद्र की नए साल में 4000 मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना।
*3.* कालीघाट के एक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेकर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, शिक्षिका के खिलाफ पुलिस जांच शुरू।
*4.* अलीपुर कोर्ट परिसर से 7 हजार रुपये, स्टाम्प पेपर चोरी का आरोपी टेंगरा निवासी मोहम्मद आलम गिरफ्तार।
*5.* दक्षिण 24 परगना के फलता में मध्य रात्रि आग में जलकर खाक हुआ पेन कारखाना।
*6.* ओडिशा: ‘बांग्लादेशी’ संदेह में मुर्शिदाबाद के प्रवासी मजदूर का उत्पीड़न, कल संबलपुर जाएंगे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, आज राज्यपाल सी.वी. आनन्द बोस से भी करेंगे बात।
*7.* नदियाः TMC पार्षदों का ही मेयर के खिलाफ बेलगाम भ्रष्टाचार, मनमाने निर्णय सहित कई आरोप! गयेशपुर नगर निगम बोर्ड भंग।
*8.* बड़तल्ला स्ट्रीट श्री श्याम सरकार मंडलः निशान पूजन एवं कीर्तन आज शाम 4.30 से 8.30 बजे तक जमुना भवन, 217 रवीन्द्र सरणी, बड़ाबाजार, कोलकाता में, निवेदकः शिव कुमार राजपुरिया।
*9.* भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत; RSS पैरा-मिलिट्री फोर्स नहीं, ये समझना बड़ी भूल।
*10.* मुजफ्फरपुर: AI से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का ‘डीपफेक’ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार।
*11.* बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठ कराने वाला सरफराज गिरफ्तार, नेपाल से जुड़ा कनेक्शन।
*12.* यूपी रिश्वत कांड: फर्मों से मिले दस्तावेज घर में रख सौदेबाजी कर रहे थे GST अफसर, वसूली मामले में नया खुलासा।
*13.* महाराष्ट्र BMC चुनाव: मतदान से पहले निर्विरोध जीते 68 प्रत्याशियों की जांच करेगा आयोग, भाजपा के अकेले 44 शामिल।
*14.* संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ की गूंज, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 15 लाख पहुंचने की संभावना, 10 हजार पुलिस कर्मी तैनात।
*15.* चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना: इसी से गई थी एपल CEO स्टीव जॉब्स की जान; 90% मरीज 5 साल भी नहीं जी पाते।
*16.* ईरान के कई शहरों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प, बढ़ीं खामेनेई की मुश्किलें।


