Saturday, February 14, 2026

दिबियापुर ट्रेनें निरस्त रहने से यात्री रहे परेशान

यह भी पढ़े

दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के घंटों विलंब से आने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रविवार को आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोविंदपुरी अलीगढ़ पैसेंजर व अप महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहीं।इसके अलावा कानपुर की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे, टूंडला से कानपुर सेंट्रल मेमू 30 मिनट लेट रही। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट, डाउन महानंदा 1:15 घंटे व गोमती एक्सप्रेस 30 मिनट लेट पहुंची।

वहीं, इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस 45 मिनट, फतेहपुर से इटावा जाने वाली पैसेंजर 30 मिनट व टूंडला मेमू एक घंटे लेट रही। (संवाद)
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे