सीनियर कांग्रेस लीडर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में PM कैंडिडेट को लेकर बड़ा दावा किया है। कमलनाथ ने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे।
कमलनाथ ने कहा गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल सत्ता की नहीं, बल्कि जनता की राजनीति करते हैं। ऐसे नेता को लोग खुद-ब-खुद सिंहासन पर बैठा देते हैं।
उधर, क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। उन्हें 5 जगहों पर चोटें आई हैं। इनमें माथा, दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने पैर का घुटना, टखना और अंगूठा शामिल हैं।
पंत का इलाज कर रहे देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पंत की रिकवरी में एक साल भी लग सकता है। उनकी ब्रेन और स्पाइन MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। घुटने और टखने में दर्द और सूजन थी, इसलिए इसकी MRI आज होगी।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- अप्रैल 2020 में शुरू की गई PM गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) खत्म होगी।
- साउथ अफ्रीका और भारत के बीच अंडर-19 विमेंस सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।