एटा का पटना पक्षी विहार अब विश्व के नक्शे पर शामिल हो चुका है। पटना पक्षी विहार अब रामसर साइट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश का 11वां वेटलैंड है। जिसे रामसर साइट में शामिल किया गया है। इससे न केवल प्रदेश की जैव विविधता बल्कि पूरे देश के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। पक्षी विहार में अब तक 178 पक्षी प्रजातियां और 252 वनस्पतियों की प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं।
यूपी: 11वां वेटलैंड ‘रामसर साइट’ बना, दुनिया के नक्शे में शामिल एटा का पटना पक्षी विहार; पीएम ने दी बधाई


