यूपी के रायबरेली में मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोर घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामला नसीराबाद इलाके के कांटा गांव का है। गांव की रहने वाली राजकली ने बताया कि 22 जनवरी को उनका बेटा मोहित (14) मोबाइल चला रहा था। इसी बात को लेकर उसे फटकार लगा दी गई। इससे नाराज मोहित घर से निकल गया। मां ने बताया कि वह बेटे को समझाने और वापस लाने के लिए उसके पीछे गांधीनगर चौराहे तक गई। लेकिन, वहां से मोहित किसी व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चला गया। तब से घर वापस नहीं आया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
किशोर मन पर भारी पड़ी डांट: रायबरेली में घर छोड़कर चला गया बेटा, अब मां की आंखों में इंतजार; मोबाइल बना कारण


