Wednesday, February 18, 2026

Etawah: रूठकर गई प्रेमिका को मनाने पहुंचा प्रेमी, न मानने पर तमंचे से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा में ससुराल में आए एक अधेड़ ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खुद को तमंचे से गोली मार ली। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे साले की पत्नी से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। मृतक 10 साल से साले की पत्नी को अपने साथ ही रख रहा था। दो माह पहले महिला झगड़े के चलते ससुराल आ गई थी। मृतक मैनपुरी जनपद के करहल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनोना का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक व सीओ भरथना रामदवन मौर्य मौके पर पहुंचे।

मृतक अनिल कुमार (48) उर्फ पप्पू पुत्र रामचंद्र कठेरिया निवासी ग्राम मनोना थाना करहल मैनपुरी की ससुराल बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा निवासी मुन्नू कठेरिया के यहां थी। ससुराल आने जाने के चलते कई साल पहले अनिल के संबंध अपनी साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से हो गए थे। इस कारण पति सत्यनारायण ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था। इसके चलते महिला अपने मायके औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पिता राम आसरे के घर पर पिछले 10 वर्ष से अपने प्रेमी अनिल के साथ रह रही थी।

दो माह पहले अपने मायके आ गई थी लक्ष्मी
लक्ष्मी के दो पुत्र रवि (18), जिसकी शादी हो गई है। वहीं, दूसरा पुत्र भूरा (16) और  एक बेटी खुशबू (23) की शादी हो गई है। मृतक की पत्नी सुमन की दो वर्ष पूर्व आग से जलने से मौत हो गई थी। मृतक अनिल के एक पुत्री सोनी (25) की शादी हो गई है। बड़े पुत्र रिंकू की मौत हो गई थी, जबकि छोटा पुत्र सुंदरम शादीशुदा है। बताया जा रहा  है कि प्रेमी अनिल के झगड़ने से महिला लक्ष्मी दो माह अपने मायके से अपनी ससुराल ग्राम हलूपुरा आकर रहने लगी थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार की रात मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मनोना निवासी अनिल कुमार उर्फ पप्पू ग्राम हलूपुरा आए। यहां अपने पिठ्ठू बैग से तमंचा निकाल कर लक्ष्मी देवी के घर के बाहर गली में सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी मौके पर पहुंचे और मृतक अधेड़ का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर इटावा भिजवा दिया। साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे