Wednesday, February 18, 2026

Jalandhar में पुलिस व शूटर में Encounter, दोनों तरफ चली ताबड़तोड़ फायरिंग

यह भी पढ़े

जालंधर : जिला जालंधर में पुलिस और शूटर में एनकाउंटर की सूचना प्राप्त हुई है। मामला फोलड़ीवाल इलाके से सामने आया है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। वहीं जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

PunjabKesari

घायल शूटर की पहचान नरेंद्र उर्फ आकाश के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरेद्र उर्फ आकाश जा रहा था, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की।

PunjabKesari

जब पुलिस ने शूटर आरोपी का पीछा किया आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया और बाइक फिसलने से आरोपी नीचे गिर गया जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।

PunjabKesari

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे