Wednesday, February 25, 2026

Auraiya News: पांच दिन बाद नहर में मिला शुभम का मोबाइल

यह भी पढ़े

अछल्दा (औरैया)। नहर में कार गिरने से हुई इटावा के व्यापारी व परिवार की मौत के मामले में मंगलवार को बड़े पुत्र की मांग पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने हादसे में जान गंवाने वाले बेटे शुभम का मोबाइल बरामद कर लिया। वहीं, उसकी मां का पर्स और मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित ने सीओ से सीसीटीवी फुटेज के जरिये हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर से निकली नहर में 19 फरवरी को रात को एक कार जा गिरी थी। हादसे में इटावा के व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शुभम गुप्ता की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक शुभम के बड़े भाई सूर्य मोहन थाने पहुंचे। उन्होंने शुभम और मां का मोबाइल फोन व पर्स नहर से निकलवाने की गुहार लगाई। इस पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद सदर कोतवाली के गांव मढ़ापुर से चार गोताखोर बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने नहर के गहरे पानी में करीब एक घंटे तक ढूंढा तो शुभम का मोबाइल मिल गया, लेकिन मधु गुप्ता का पर्स और मोबाइल हाथ नहीं लगा। सूर्य मोहन ने इस हादसे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार नहर में गिरी कैसे।

सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन मिल गया है। परिजन की मांग पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे