Wednesday, February 25, 2026

Big News of UP: बरसाना की लठामार होली की मची धूम, जापान में सीएम योगी, बसपा विधायक के घर आईटी की छापेमारी

यह भी पढ़े

मथुरा के बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश भर में होली का माहौल बनने लगा है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान दौरे पर हैं। जहां उन्होंने राज्य में निवेश को लेकर कई कंपनियों से एमओयू किए। इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हिंदू धर्म के नाम पर विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगा है। साथ ही बसपा के यूपी में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। देखें, प्रदेश की आज की महत्वपूर्ण खबरें: 


Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक…बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो

बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। गलियों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। रसिया गीतों से गलियां गूंज उठी हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु राधा रानी के जयकारों के बीच होली उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे