फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मनाएगी। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना होगा। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ेंगे। उधर, शाहजहांपुर में रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा।
मथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं।


