Sunday, March 22, 2026

Auraiya News: छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 से

यह भी पढ़े

औरैया। खेल निदेशालय द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिले में ट्रायल 23 से 26 मार्च तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, जिसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के समय अभ्यर्थियों को आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसे विद्यालय द्वारा जारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रमाणित होना चाहिए। यदि जन्मतिथि प्रमाणपत्र उपलब्ध न हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र और अभिभावक का नोटरी शपथपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही पोर्टल पर मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है।

23 मार्च को बालक वर्ग में जिम्नास्टिक व तैराकी (12 वर्ष से कम), कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (15 वर्ष से कम) के ट्रायल होंगे। 24 मार्च को बालिका वर्ग में इन्हीं खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 25 मार्च को बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, जूडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हैंडबॉल के ट्रायल होंगे। 26 मार्च को बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और हैंडबॉल के ट्रायल संपन्न कराए जाएंगे।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे