Thursday, April 9, 2026

ककोर प्लास्टिक सिटी में खाली पड़े प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़े

औरैया। ककोर स्थित प्लास्टिक सिटी में अब मई में खाली पड़े प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। उद्यमियों की ओर से यहां पर कंपनी लगाने के लिए 50 आवेदन किए गए हैं। जिसे लेकर अब साक्षात्कार के जरिए आवंटन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। मई में यह कार्य पूरा भी हो जाएगा।वर्ष 2012 में दिबियापुर के पांच गांवों की 314 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। 285 एकड़ के 286 भूखंडों में प्लास्टिक (खिलौना, कुर्सी, प्लास्टिक पाइप आदि) से जुड़े उद्योगों की स्थापना होनी थी। वहीं 89 एकड़ के 622 भूखंडों में आवासीय भवन बनना प्रस्तावित है। उद्योग लगाने के लिए कई छोटे बड़े उद्योगपतियों ने आवेदन किए। कई उद्योगपतियों ने भूखंड आवंटन के पश्चात उन पर कब्जा भी ले लिया।।

वर्तमान समय में यहां पर दो इकाइयों का संचालन शुरू हो गया है जबकि 10 कंपनियों का निर्माण जारी है। इधर खाली पड़े प्लॉटों को लेकर यूपीसीडा ने आवेदन मांगे थे। पोर्टल पर अभी तक 50 आवेदन आ गए हैं। अब अप्रैल में इन आवेदनों को लेकर साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद खाली प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। मई में उद्यमियों को प्लॉट आवंटित हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्लास्टिक सिटी में खाली पड़े प्लॉटों को लेकर 50 आवेदन आ चुके हैं। अप्रैल में साक्षात्कार के जरिए उद्यमियों का चयन किया जाएगा। -देवेश चौहान, उद्यमी मित्र

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे