Friday, April 17, 2026

UP: मेरठ में इस जगह बनेगी यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मेडा ने 1086 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

यह भी पढ़े

मोहिउद्दीनपुर में यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने 1086 करोड़ रुपये में किसानों से 150 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। आने वाले समय में 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि ली जाएगी। इससे शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद है। न्यू टाउनशिप की तैयारी के साथ-साथ मोहिउद्दीनपुर वाला इलाका भी चमकने लगा है। बहुत लोग अपने आवास को नए तरीके से बना रहे हैं।

नई टाउनशिप के विकास को गति देने के लिए मेडा इकला गांव में शेष 21 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। कुल 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण मेडा की प्राथमिकता है। सभी आवश्यक भू-अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडा निर्माण शुरू कराएगा

शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
मेडा के उपाध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि नई टाउनशिप के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू है। यह परियोजना मेरठ के शहरी परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगी। इससे क्षेत्र में आवास बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सुविधा का विस्तार होगा। यह परियोजना मेरठ के शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

खरीदी गई भूमि की कराई गई तारबंदी
मोहिउद्दीनपुर में नई टाउनशिप विकसित करने के मेडा के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। मई 2024 में किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू की। पहले चरण में मोहिउद्दीनपुर गांव की 46 हेक्टेयर जमीन 418 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसी चरण में छज्जुपुर गांव की 21 हेक्टेयर जमीन 81 करोड़ रुपये में खरीदी। दूसरे चरण में दौलतपुर फखराबाद उर्फ कायस्थ गांवड़ी की 81 हेक्टेयर जमीन 587 करोड़ रुपये में खरीदी गई। दोनों चरण को मिलाकर मेडा ने कुल 150 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी। मेडा ने खरीदी हुई भूमि पर तारबंदी कर कब्जा भी कर लिया है।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे