भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 494.12 अंक गिरकर 78,779.21 पर आ गया; निफ्टी 142.2 अंक गिरकर 24,434.40 पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के चलते रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 93.75 पर आ गया और लगातार तीसरे सत्र में कमजोर बना रहा।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 98.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.28 प्रतिशत गिरकर 98.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर पहुंच गईं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार से पहले शांति समझौते के अभाव में ईरान पर बमबारी करने की धमकी दी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर बिना किसी समझौते के युद्धविराम समाप्त होता है, तो वह ईरान पर फिर से हमला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीएनबीसी के ‘स्क्वॉक बॉक्स’ कार्यक्रम में कहा, मुझे बमबारी करने की उम्मीद है क्योंकि मुझे लगता है कि यही बेहतर रणनीति है।


