भीषण गर्मी ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों ने अपने पांव पसार लिए हैं। बुधवार की सुबह सात बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से सटे कुछ दक्षिणी जिलों में गर्म हवा और लू के थपेड़े और तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है।
पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। प्रयागराज में 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।



