बीते 15 दिनों से परेशान करने वाली गर्मी से मंगलवार से काफी हद तक निजात मिलेगी। विक्षोभ की वजह से 28 अप्रैल से यूपी के ज्यादातर जिलों में हवाओं का रुख बदला हुआ रहेगा। इसके पहले उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और भीषण लू का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और झुलसा देने वाली हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। बुंदेलखंड का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ न केवल प्रदेश बल्कि देश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।
यूपी: भीषण गर्मी के बीच आज मौसम लेगा यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट; लू से मिलेगी राहत


