29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले ‘’ ने एक्सप्रेस वे के एक हिस्से का रियल्टी चेक किया। एक्सप्रेस वे के शुरु होने में महज एक दिन बचा हैं और फिनिशिंग का काम दिन रात तेजी से चल रहा है। एक-एक पाकेट में 300 से ज्यादा कर्मचारी और श्रमिक रंग रोगन से लेकर टोल प्लाजा दुरुस्त करते दिखे। सुविधाओं की बात करें तो संभवत: ये देश का पहला एक्सप्रेस है जहां ढाबे से लेकर विश्वस्तरीय फूड चेन और मौटेल की सुविधाएं होंगी।
सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 48 किलोमीटर चलने के बाद गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ा गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद टोल प्लाजा मिला। यहां वे साइड एमेनिटीज यानी सड़क किनारे सुविधाओं को परखा। यहां काम जोरों पर चलता मिला। रंग रोगन से लेकर खान-पान के सेंटरों को सजाया जा रहा था जो अभी खुले नहीं थे।


