यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी कृष्णा मिश्रा और दानियाल अशरफ की जांच में मोबाइल फोन से वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस नोट और चैट बरामद हुए हैं। इनमें देश विरोधी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।कृष्णा मिश्रा के मोबाइल में ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वर्दीधारियों को गोली मारने की बात कही गई है। यही नहीं, गोली मारते हुए वीडियो भी मांगा गया था। आरोपियों ने बताया कि वे मौके की तलाश कर रहे थे, जैसे ही मौका मिलता, वर्दी वालों की हत्या करते।
आईएसआई एजेंट ने बरगलाया… हीरो बनोगे पैसा भी कमाओगे
दानियाल के पास से 9 एमएम पिस्टल और कारतूस, जबकि कृष्णा के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एटीएस पता कर रही है कि आखिर ये हाथियार किसने उपलब्ध कराए।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानियों के संपर्क में आए थे। आईएसआई एजेंट ने उनसे कहा था कि जो वह कह रहे हैं, करते जाओ, तो भारत में तुम्हें हीरो बना देंगे। पैसा भी खूब मिलेगा।


