Friday, May 8, 2026

Bindu Krishna: कांग्रेस नेता की महिला विधायक को गले लगाने की कोशिश का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े

केरल: केरल के कोल्लम से नवनिर्वाचित विधायक बिंदू कृष्णा का अभिवादन करते समय कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप के अनुचित व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में फिलिप ने कृष्णा का स्वागत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा जैसे ही सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिंदू कृष्णा आगे बढ़ती है तो कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप उन्हें जबरन गले लगाने की कोशिश करते है जबकि बिंदू कृष्णा ऐसा करने से झिझकती है फिर भी कांग्रेस नेता दो बार उन्हें गले लगाने आगे बढ़ते है लेकिन बिंदू कृष्णा हाथ मिला आगे बढ़ जाती हैं।

वहीं वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न दलों के नेता इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं कि कृष्णा की स्पष्ट झिझक और असहजता को देखते हुए भी फिलिप ने ऐसा क्यों किया। फिलिप की आलोचना का मुख्य मुद्दा सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा का पालन करना, महिलाओं का सम्मान करना और शालीनता बनाए रखना है।

फिलिप की हरकत का वीडियो वायरल
कई लोगों ने फिलिप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक सोशल मीडिया यूजर अखिल बी नायर ने लिखा, “यह आदमी क्या कर रहा है, क्या वह सच में बीमार है? यह महिला केरल की कांग्रेस नेता श्रीमती बिंदू कृष्णा हैं, जिन्होंने कोल्लम विधानसभा चुनाव जीता है। अन्य कांग्रेस नेता भी वीडियो में दिख रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े समीर ने कांग्रेस की “महिला-विरोधी संस्कृति” की कड़ी आलोचना की। यहां कांग्रेस की महिला-विरोधी संस्कृति पूरी तरह से सामने आ गई है, जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चेरियन फिलिप ने कोल्लम विधायक बिंदू कृष्णा को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की। क्या प्रियंका गांधी कोई कार्रवाई करेंगी? अब समझ में आ गया होगा कि कांग्रेस नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध क्यों करती है। क्या तुम कुछ कहोगी, सुप्रिया श्रीनाते?

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय सहरावत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वह इस मामले पर कुछ कहना चाहेंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप ने कोल्लम विधायक बिंदू कृष्णा को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की। सहरावत ने कहा, क्या आप इस शर्मनाक हरकत के बारे में कुछ कहना चाहेंगे? फिलहाल फिलिप या कृष्णा ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे