अछल्दा। ब्लॉक के गांव पुरवा उदयी और लोहरई के पास सिंचाई विभाग कोठीपुर बंबा की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। लंबे समय से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कोठीपुर बंबा की सर्विस रोड पर स्थानीय लोगों ने लंबे समय से गोबर के घूरा और कंडे रखकर अस्थायी कब्जा कर लिया था। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन परेशानी की स्थिति बनी रहती थी। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग की सख्ती देख कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही ट्रैक्टरों की मदद से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, वहीं शेष अतिक्रमण को विभाग ने बुलडोर चलाकर साफ कर दिया। कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा मार्ग पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Auraiya News: कोठीपुर बंबा की पटरी से हटवाया अतिक्रमण


