औरैया। मौसम लगातार करवट ले रहा है। दो दिन पहले आंधी के साथ हुई बारिश की दस्तक ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दी। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग ने
मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। पूरे दिन सूरज नहीं निकले। दिनभर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं एरवाकटरा, बिधूना व बेला समेत अन्य कस्बों में तेज बारिश भी हुई। हालांकि तेज बारिश का दौर कुछ देर का ही रहा लेकिन यह बारिश मक्का, उड़द व मूंग की फसलों के लिए राहत लेकर आई।किसानों के अनुसार फसलों में एक सिंचाई की लागत इस बारिश के साथ कम हो गई है। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ ही अब इन फसलों पर कीट का प्रकोप बढ़ेगा। सड़कों पर बारिश के दौरान सन्नाटा भी देखने को मिला। बाजार में बृहस्पतिवार को न के बराबर चहलकदमी रही। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक टिक गया।
वर्ज़न—-
जिले के छिटपुट स्थानों पर बारिश हुई है। हालांकि तेज हवा नहीं चली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं।-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक


