Sunday, May 10, 2026

औरैया में दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, शव देख मची सनसनी

यह भी पढ़े

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भौतापुर गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक और 15 वर्षीय विकास पुत्र सतीश बाबू शुक्रवार देर रात भीकेपुर गांव में अपने मित्र की शादी में शामिल होने गए थे।

https://youtube.com/shorts/KU3JqxolDbc?feature=share

 

शनिवार सुबह दोनों भाइयों के शव सेंगनपुर रोड किनारे पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों भाई सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में छोटा भाई विकास बंबा में जा गिरा, जबकि बड़ा भाई अभिषेक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा रहा।पुलिस के मुताबिक, पहले विकास की मौत हुई और बाद में अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि समय रहते राहगीरों या आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिल जाती, तो संभवतः दोनों भाइयों की जान बचाई जा सकती थी। दोनों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे