नई दिल्ली। TVS Motors कंपनी ने भारत के सबसे तेज 100 मीटर स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में TVS Apache RTR 310 बाइक सौंपी है। यह TVS Apache Series की सबसे तेज स्ट्रीट परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल है। गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कर में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड काा ऐतिहासिक समय दर्ज किया था।
जताया आभार
TVS Apache RTR 310 मिलने के बाद गुरिंदरवीर सिंह ने कंपनी के प्रति आभार जताया। सिंह ने कहा, TVS Apache RTR 310 एक ऐसी मशीन है जो उन सभी चीजों को दिखाती है जिनके पीछे मैं ट्रैक पर भागता हूं। यह सम्मान मुझे अपनी सीमाओं को पार करने, नए मुकाम हासिल करने और वैश्विक स्तर पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करता है।
बाइक की खासियत
TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 35.6hp की पावर और 28.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो है बाइक को 150kmph प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करता है।


