Wednesday, June 10, 2026

ममता के किले में सबसे बड़ा सियासी भूचाल, अब शत्रुघन सिन्हा-यूसुफ पठान का नाम भी बागी सांसदो में होने का दावा

यह भी पढ़े

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर सुलग रही असंतोष की चिंगारी अब एक बड़े सियासी विस्फोट में बदल चुकी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, टीएमसी अभी सीधे दो हिस्सों में बंटने की कगार पर खड़ी है।

दूसरी ओर बंगाल की सियासत और राजनीतिक गलियारों में ऊहापोह और तेज तब हो गई, जब ये दावा किया जाने लगा कि इन 19 बागी सांसदों में ममता बनर्जी की करीबी सियानी घोष के साथ आसानसोल से सांसद शत्रुघन सिन्हा और बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है।

इन 19 सांसदों ने थामा बागी गुट का दामन

सूत्रों के हवाले से बागी सांसदो की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों से चुनकर आए ये 19 सांसद कथित तौर पर शामिल हो चुके हैं। इसमें कई बड़े चेहरे भी शामिल है।

शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)

काकोली घोष दस्तीदार (बारासात)

जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)

खलीलुर रहमान (जंगीपुर)

यूसुफ पठान (बहरामपुर)

अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)

पार्थ भौमिक (बैरकपुर)

बापी हलदार (मथुरापुर)

सायनी घोष (जादवपुर)

माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)

मिताली बाग (आरामबाग)

दीपक अधिकारी / देव (घाटाल)

कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)

जून मालिया (मेदिनीपुर)

अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)

शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)

असित कुमार माल (बोलपुर)

शताब्दी रॉय (बीरभूम)

रचना बनर्जी (हुगली)

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे