मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सुरक्षा, विरासत के सम्मान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य हुआ तो वे लोग असहज होने लगे, जिनकी राजनीति वर्षों तक भ्रष्टाचार, कुशासन, परिवारवाद, तुष्टिकरण, अव्यवस्था और असुरक्षा पर आधारित रही। उन्हें यह विकास और परिवर्तन स्वीकार नहीं हो रहा है। पहले देश की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों से दूरी बनाई जाती थी। समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा और मत-मजहब के आधार पर बांटा जाता था। वह शुक्रवार को लोकभवन में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। आज देश का प्रत्येक नागरिक नए भारत का हिस्सा होने पर गर्व महसूस कर रहा है। स्वतंत्रता के बाद योजनाएं बनती रहीं, लेकिन उनके क्रियान्वयन पर ध्यान नहीं दिया गया।
UP: सीएम योगी बोले- तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को स्वीकार नहीं हो रहा देश का बदला स्वरूप


