राजधानी लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में शुक्रवार को सीधे ट्रांसफार्मर के मीटर से बिजली चोरी करके शोरूम को चला रहे थे। प्रवर्तन दल ने यह बिजली चोरी पकड़ी। अंदेशा है कि कर्मियों की मिलीभगत से ट्रांसफार्मर के मीटर से केबल को जोड़ा गया था। साथ ही, 12 अन्य जगहों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई।अमौसी के अधिशासी अभियंता ए.के शुक्ला ने बताया कि प्रवर्तन दल के इंसपेक्टर ने बिजनौर चौराहा के राती रोड पर शोरूम में 10 किलोवाट की बिजली चोरी को पकड़ा। पवन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।गोमती नगर के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मीनू देवी 25/50 सेक्टर-25 इन्दिरा नगर, शालिनी वर्मा जैनाबाद गोयला, वकील अहमद आदिल नगर पर बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ है।
Lucknow News: ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करके चला रहे थे शोरूम, प्रवर्तन दल ने छापे में पकड़ा: केस दर्ज


