Sunday, June 14, 2026

LDA में नौकरी-सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर ठगी:₹30 लाख लेकर मां-बेटे ने थमाया फर्जी लेटर, ऑफिस में चेक कराने पर पता चला

यह भी पढ़े

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर मां-बेटे ने 30 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोलागंज के बारूदखाना स्थित तकिया आजम बेग की रहने वाली पीड़ित वारिस एहसान खान ने पुलिस से की शिकायत में बताया- उनके दूर के रिश्तेदार सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन और उनके पुत्र अली अब्दुल्लाह ने एलडीए में नौकरी लगवाने और सरकारी ठेके दिलाने का भरोसा दिलाया था। सुमायरा एलडीए में कार्यरत बताई जाती हैं।

दो बार में लिए पैसे, 25 लाख नकद लिए

पीड़ित का आरोप है कि उनकी बातों में आकर उन्होंने जनवरी 2024 में अली अब्दुल्लाह के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद मार्च 2024 में 25 लाख रुपए नकद दिए।

जांच में फर्जी निकला नियुक्ति पत्र

वारिस ने बताया कुछ समय बाद सुमायरा रब्बानी ने उन्हें एक पत्र दिया और कहा कि उनके कहने पर ही उसे लेकर एलडीए जाना। काफी समय बीतने के बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो वह खुद एलडीए पहुंचे और पत्र की जांच कराई। वहां पता चला कि पत्र फर्जी है।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने पत्र वापस मांग लिया, लेकिन उन्होंने पत्र नहीं लौटाया।

पैसे मांगने पर दी धमकी

वारिस का आरोप है कि न तो उन्हें एलडीए में नौकरी मिली और न ही किसी प्रकार का ठेका। इसके बाद उन्होंने अपने 30 लाख रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।

पीड़ित के मुताबिक, कई बार घर जाकर रकम लौटाने की मांग करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, धक्का देकर भगा दिया। इसके बाद फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनि मिश्रा ने बताया मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे