YouTube Big Secret : आज के दौर में यूट्यूब मनोरंजन, पढ़ाई और नई जानकारियां हासिल करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग हर दिन घंटों तक यूट्यूब पर वीडियो, शॉर्ट्स, पॉडकास्ट और गाने सुनते हैं लेकिन इस एंटरटेनमेंट के बीच सबसे बड़ी टेंशन होती है, मोबाइल डेटा का खत्म होना… कई बार तो पता ही नहीं चलता और कुछ ही रील्स या वीडियो देखने के बाद फोन पर ‘100% डेटा खत्म’ होने का मैसेज आ जाता है। खासकर सीमित (Daily Limit) प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ी मुसीबत है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यूट्यूब ऐप के अंदर ही एक ऐसा छुपा हुआ फीचर मौजूद है जो आपके वीडियो देखने के मजे को खराब किए बिना इंटरनेट डेटा की अंधाधुंध खपत को रोक सकता है।
जानें क्या होता है YouTube का Data Saver मोड?
यूट्यूब ऐप में ‘डेटा सेवर’ (Data Saving Mode) नाम का एक खास इन-बिल्ट फीचर दिया गया है। इसका मुख्य काम वीडियो की क्वालिटी (रिजॉल्यूशन) को इंटरनेट स्पीड के हिसाब से इस तरह सेट करना है ताकि कम से कम इंटरनेट खर्च हो। स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर हाई-डेफिनिशन (HD) और नॉर्मल वीडियो क्वालिटी में बहुत ज्यादा अंतर समझ नहीं आता लेकिन इस छोटी सी सेटिंग को ऑन करने से आपके डेटा की खपत आधे से भी कम हो जाती है।
ऐसे ऑन करें यह खुफिया Setting
अपने फोन में डेटा सेवर मोड चालू करने के लिए इन बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले अपने मोबाइल में YouTube ऐप ओपन करें। फिर स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो (Profile Icon) पर क्लिक करें। जिसके बाद नीचे दिए गए Settings (सेटिंग्स) के ऑप्शन पर जाएं।


