औरैया। जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बाद पहली बार खुले। यहां किसी स्कूल में छात्र संख्या शून्य रही तो किसी स्कूल में शिक्षक भी नदारद रहे। ऐसे में पहली दिन की पाठशाला का दृश्य सुधारों तक सीमित रही।
अयाना क्षेत्र के स्कूलों में नहीं आए
प्राथमिक विद्यालय अयाना में मंगलवार को प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश परिसर की सफाई करते नजर आए। सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मिले लेकिन यहां पर एक भी छात्र नहीं मिला। प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश ने बताया कि स्कूल में 79 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया।
केस-02
पंजीकरण 104 का, छात्र आए पांच
दिबियापुर कस्बा के बेला रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्र 104 है। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद मंगलवार को महज पांच बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक शकील अफरोज ने बताया कि पांच छात्र स्कूल आए हैं। स्कूल में तीन शिक्षक व तीन अनुदेशक हैं। इसमें तीन अनुदेशक जनगणना ड्यूटी में है। तीन शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षक अभिभावकों से फोन पर संपर्क करते नजर आए।
केस-3
एक भी छात्र नहीं पहुंचा स्कूल
ककोर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 29 छात्रों का पंजीकरण है। बावजूद मंगलवार को एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल परिसर में जहां बच्चों की चहल-पहल दिखाई देनी चाहिए थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा।
केस-4
46 पंजीकृत, पहुंचे महज 16 बच्चे
अजीतमल के मोहल्ला गांधी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय सराय अमिलिया में पहले दिन शिक्षक व शिक्षा मित्र सभी उपस्थित मिले। यहां अंकित छात्र संख्या 46 के सापेक्ष छात्र महज 16 ही उपस्थित मिले। आने वालों छात्रों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। परिसर के बाहर गंदगी देखने को मिली। प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवॉल न होने के चलते परिसर में गंदगी रहती है। नगर पंचायत को सफाई कर्मचारी भेजने की मांग की गई है। पहले दिन छात्र संख्या कम रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले छात्रों को तिलक भी लगाया गया।
—
पहले दिन के चलते छात्र संख्या कम रही है। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने को कहा गया है। प्रधानाध्यापकों से लगातार इस संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। जहां जो शिक्षक नहीं पहुंचे, उससे जवाब लिया जाएगा।
-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद


