Wednesday, June 17, 2026

भदपुरा रथना भंडारे में आए युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े

भदपुरा रथना। चंगांव में भागवत कथा के भंडारे में आए युवक का शव सोमवार रात खेत में मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस सड़क दुर्घटना से मौत होने की बात कह रही है।

अलीगढ़ के कासिमपुर थाना क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी अजय उर्फ लालू (32) सोमवार सुबह भरथना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में रेशू बुआ के यहां आयोजित भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने आया था। बताया गया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मोबाइल टावर के पास खेत में मिला। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र, सीओ आरडी मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छोटे भाई सचिन ने बताया कि उन्हें रिश्तेदारों ने फोन पर सूचना दी कि भाई की मौत हो गई है। जब वह भरथना पहुंचे तब तक शव मोर्चरी में रखवाया जा चुका था। सचिन का आरोप है कि शाम के समय गांव का ही एक व्यक्ति उनके भाई को अपने साथ लेकर गया था, उसके बाद उसका शव खेत में मिला। आशंका जताई कि गांव के कुछ लोगों ने हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया।

अजय के पत्नी विनीता व तीन बच्चे हैप्पी (12), प्रिया (9) और राधिका (7) हैं। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे