Wednesday, June 17, 2026

सिर्फ हॉर्न बजाने पर सरेराह चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, Noida में भारी मात्रा में हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

यह भी पढ़े

Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस टीम और कार चालक पर गोलीबारी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान साकीपुर गांव निवासी राहुल (34), बडपुरा निवासी नीतू उर्फ कुलदीप (38) और बुलंदशहर निवासी मनोज उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 देसी तमंचे, 1 पिस्तौल, कारतूस और तमंचों की नाल बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रात के समय कार से जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने रास्ता देने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, जिससे आक्रोश में आकर उन्होंने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे