Wednesday, June 17, 2026

UP: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी में लगी आग, कारों से भरी बोगी जलकर हुई खाक; लाखों का नुकसान

यह भी पढ़े

इंजन को बोगी से खोलकर आगे बढ़ा दिया गया, जिससे आग की लपटें इंजन तक नहीं पहुंच सकीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया।
फिरोजाबाद के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेल लाइन पर बुधवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। रुपसपुर इलाके के समीप नई चमचमाती कारों को ले जा रही एक चलती मालगाड़ी के वैगन (बोगी) में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से बोगी के अंदर रखीं करीब 10 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना से रेलवे महकमे और आस-पास के इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। 
Fire breaks out in freight train on Dedicated Freight Corridor in Firozabad
मालगाड़ी में लगी आग। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे कारों से लदी मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक से होकर गुजर रही थी, तभी रुपसपुर इलाके के पास अचानक ट्रेन के इंजन से ठीक सटी हुई पहली बोगी से धुएं के साथ आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। चलती ट्रेन में आग देखकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Fire breaks out in freight train on Dedicated Freight Corridor in Firozabad
मालगाड़ी में लगी आग।
लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, समय रहते अलग किया इंजन
आग लगने की भनक लगते ही लोको पायलट (ड्राइवर) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मालगाड़ी को तुरंत रोका। चूंकि आग इंजन से ठीक अगली बोगी में लगी थी, इसलिए तकनीकी मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत इंजन को बोगी से खोलकर आगे बढ़ा दिया गया, जिससे आग की लपटें इंजन तक नहीं पहुंच सकीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
Fire breaks out in freight train on Dedicated Freight Corridor in Firozabad
मालगाड़ी में लगी आग।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, नुकसान का आकलन जारी
हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। सूचना पर तुरंत पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बोगी में धधक रही आग को शांत किया।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे