लखनऊ विश्वविद्यालय में 18 दिन से धरना:आज महापंचायत की तैयारी में छात्र, स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर गेट-1 पर पहुंचे
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में 18 दिन से जारी छात्रों का धरना आज, शुक्रवार को बड़ा होने वाला है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में महापंचायत बुलाई है। छात्र गेट-1 पर स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।
धरना 3 छात्रों के निष्कासन के बाद 2 जून से शुरू हुआ था। 2 जून से लगातार धरना दे रहे स्टूडेंट्स को सपा और कांग्रेस का लगातार समर्थन मिल रहा है। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी भी खुलकर निष्काषित छात्रों के समर्थन में हैं।
2 तस्वीरें देखिए…


छात्रों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन
छात्रसंघ के कई पूर्व पदाधिकारी भी धरना स्थल पर आकर छात्रों के साथ धरना दे चुके हैं। वहीं, सपा और कांग्रेस के कई विधायक और सांसद भी छात्रों के धरने में शामिल हुए हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन फिलहाल छात्रों के निष्कासन वापसी को लेकर विचार करता नहीं दिख रहा। वहीं, छात्र निष्कासन वापसी के अलावा बढ़ी हुई फीस वृद्धि वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।
‘छात्रों के हित से नहीं किया जाएगा समझौता’
प्रिंस प्रकाश ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अड़ियल रुख पर कायम है। आज छात्र पंचायत कर रहे, इसके आगे सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे। और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव भी करेंगे। पर छात्रों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


