Sunday, June 21, 2026

अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो, मेरी पर नहीं; ट्रंप पर भड़कीं इटली की PM मेलोनी

यह भी पढ़े

वॉशिंगटन: इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। मेलोनी ने ट्रंप द्वारा उनकी लोकप्रियता पर की गई टिप्पणी का तीखा जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि इटली एक संप्रभु राष्ट्र है और वह किसी के सामने नहीं गिड़गिड़ाएगा।

मेरी लोकप्रियता इटली के हितों पर निर्भर: मेलोनी
ट्रंप के हमलों पर पलटवार करते हुए मेलोनी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, बिना किसी उकसावे के लगातार किए जा रहे ये हमले बेमतलब हैं। जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपका दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली है’। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि उनकी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर निर्भर करती है, न कि ट्रंप के साथ उनके रिश्तों पर।

इटली एक संप्रभु देश, नहीं बर्दाश्त करेगा अपमान
मेलोनी ने संप्रभुता के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इटली में अमेरिकी मिलिट्री बेस के समझौतों का हमेशा सम्मान किया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश की गरिमा से समझौता किया जाए। उन्होंने ट्रंप को नसीहत देते हुए कहा, ‘इटली एक संप्रभु देश है। मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें’।

विवाद की जड़: फोटो के लिए ‘गिड़गिड़ाने’ का दावा
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने जी 7 मीटिंग के बाद दावा किया कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘गिड़गिड़ा’ रही थीं। इसके बाद ट्रंप ने एक और विवादास्पद बयान दिया कि मेलोनी ने ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया और अब जीत के बाद वह फोटो के लिए पीछे पड़ी हैं।

संबंधों में कड़वाहट
ट्रंप के इन बयानों के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों में तल्खी साफ देखी जा रही है। मेलोनी ने ट्रंप के दावों को ‘झूठ’ करार दिया है। इस अपमान के विरोध में इटली के विदेश मंत्री ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया है, जिससे साफ है कि पूरी इटली सरकार अपनी प्रधानमंत्री के समर्थन में एकजुट है।

SUBCRIBE KRE

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे