Sunday, June 21, 2026

मातम में बदली नई कार लेने की खुशी, 100 मीटर गहरी खाई में गिरते ही लगी भीषण आग, जिंदा जल गए दो लोग

यह भी पढ़े

नेशनल डेस्कः उत्तराखंड में चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई जिससे उसमें जलकर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

SUBSCRIBE KRE

 

लोहाघाट की उप जिलाधिकारी नीतू डांगर ने बताया कि दुर्घटना टनकपुर- पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के बंतोली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय पिथौरागढ़ के कनालीछीना निवासी 36 वर्षीय बलदेव कुमार हल्द्वानी से नई कार खरीदकर परिवार के साथ लौट रहे थे जबकि उनकी कार डीडीहाट निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार चला रहा था।

SUBSCRIBE KRE

डांगर ने बताया कि बंतोली के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई। कार में पीछे की सीट पर बैठी बलदेव की पत्नी नीतू देवी (35) तथा उनके दो पुत्र- आठ वर्षीय अद्वित एवं पांच वर्षीय आरव छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हालांकि, बलदेव और राजेंद्र कार में ही फंस गए और दोनों की उसमें जिंदा झुलस कर मौत हो गई।

*SUBSCRIBE KRE*

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत कार्य चलाया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे