लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर, आशियाना के वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार को आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान कर्मचारियों ने आधा घंटे में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
अस्पताल परिसर में आशा ज्योति केंद्र का संचालन होता है। सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से वन स्टॉप सेंटर के वेटिंग हाल के फॉलसीलिंग से धुआं निकलने लगा। दस मिनट में आग की लपटे दिखने लगीं। थोड़ी देर में ही धुंआ बिल्डिंग में भरने लगा। हालांकि इस दौरान घटनास्थल पर कोई मरीज नहीं था। धुआं बढ़ने से सुरक्षा कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
अस्पताल के कर्मचारी फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में सफल रहे। तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे भवन में धुआं भर गया। इससे सुरक्षा कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कर्मचारी घटना स्थल की तरफ भागे। फायर एश्टिग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


