अखनूर(रोहित मिश्रा): भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल धीरज सेठ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बेहतरीन प्रशासन के लिए ब्रिगेड में SDM खौड़ सतीश शर्मा को मौके पर ही सम्मानित किया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भूमिका और योगदान पर संक्षिप्त जानकारी
सतीश शर्मा, जो एक समर्पित, ईमानदार और बेहद पेशेवर सरकारी अधिकारी हैं और अभी खौड़ सब डिवीजन के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के तौर पर कार्य कर रहे हैं, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अहम भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय लीडरशिप और बारीकी से की गई प्लानिंग की वजह से 8 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सीमावर्ती 53 गांवों से आम लोगों को सुरक्षित और समय पर बाहर निकालना प्रभावशाली कार्य किया।
उनकी देखरेख में जमीनी स्तर पर असरदार कार्रवाई के लिए विलेज एक्शन टीमें (VAT’S) बनाई गईं। जरूरी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया, ट्रांसपोर्ट का अच्छा इंतज़ाम किया गया और राहत शिविरों में खाने-पीने, साफ-सफाई और हेल्थकेयर की पूरी सुविधाएं दी गईं। अलग-अलग एजेंसियों के बीच रियल-टाइम तालमेल बनाए रखने के लिए 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
उनकी लगातार कोशिशों और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल की वजह से, लगभग 86,000 में से 73,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 17,000 लोगों को तय कैंपों में ठहराया गया। खौड़ सब डिवीजन में किसी की जान नहीं गई – जो संकट के समय में एक बहुत बड़ी कामयाबी थी।


