Washington: अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने विदेश में बसने की वास्तविक चुनौतियों को साझा करते हुए खासतौर पर महिलाओं को सलाह दी कि अमेरिका आने के बाद उन्हें घर जैसा आराम या “प्रिंसेस ट्रीटमेंट” मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। महिला ने कहा कि भारत में जहां कई लोगों को परिवार के सदस्य रोजमर्रा के कामों में मदद कर देते हैं, वहीं अमेरिका में हर छोटा-बड़ा काम खुद करना पड़ता है।
भारतीय महिला ने बताई अमेरिकी लाइफ की कड़वी सच्चाई; कहा-यहां भारत जैसा प्रिंसेस ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा


