Thursday, July 30, 2026

Auraiya News: चालकों को नशीला पानी पिलाकर चोरी करने वाला बांदा का आरोपी दबोचा गया

यह भी पढ़े

अजीतमल (औरैया)। हाईवे स्थित होटलों पर खड़े ट्रकों के चालकों को निशाना बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को होटल कर्मचारी बताकर चालकों को नशीला पानी पिला दिया था और अचेत होने पर करीब 62 हजार रुपये नगद पार कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन और नशीली गोलियां बरामद की हैं।

सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि मैनपुरी स्थित थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सलेमपुर के आदेश कुमार और गांव भरतपुर निवासी सर्वेश कुमार ट्रकों से हाईवे स्थित सुंदरम होटल पर खाना खाने के लिए 28 जुलाई को रुके थे। तभी एक व्यक्ति बिना नंबर की कार से आया और उनकी टेबल पर पानी का जग रख गया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही दोनों चालक बेहोश होने लगे और ट्रकों में जाकर सो गए।होश में आने पर चालकों को पता चला कि उनकी जेबों में रखे करीब 62 हजार रुपये पार हो गए हैं। चालकों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने औरैया की तरफ सर्विस रोड के किनारे से आरोपी को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी बांदा थाना जसपुरा क्षेत्र के गांव सिकौला वर्तमान गुजैनी बर्रा कानपुर के सुनील कुमार शर्मा के रूप में हुई।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे