Thursday, August 6, 2026

बहुत ही दर्दनाक हादसा जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत बारिश बनी काल 100 साल पुराना मकान ढहा एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत एसी के कारण एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार सात लोग मलबे में दबे एक घायल महुली मोहल्ले में मातम

यह भी पढ़े

बहुत ही दर्दनाक हादसा जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत बारिश बनी काल 100 साल पुराना मकान ढहा एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत एसी के कारण एक कमरे में सो रहा था पूरा परिवार सात लोग मलबे में दबे एक घायल महुली मोहल्ले में मातम

प्रतापगढ़ । गुरुवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा हो गया लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया जिससे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए हादसे में माता-पिता, बहू, बेटा तथा दो मासूम बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार चल रहा हैं बताया जा रहा हैं कि बारिश और उमस के चलते एसी चलने के कारण पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था तभी मकान अचानक ढह गया और सभी मलबे में दब गए घटना की सूचना मिलते ही सीओ सहित भारी पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में हुआ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर हैं, इस दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, उन्होंने अधिकारियों से घायलों का समुचित इलाज कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने को कहा, सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की !!

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे