प्रतापगढ़: हादसे में उजड़ गया परिवार, एक साथ जली छ चिताओं को देख सिहर उठे लोग
इतनी क्रूर मौत का तांडव देख कलेजा मुंह को आ जाए…3. 4 वर्ष के दो छोटे छोटे बच्चों उनकी मां समेत कुल 6 लोगों की इस भीषण घटना में मौत हो गई..पीएम के बाद एक साथ 6 शव प्रयागराज अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।फाफामऊ के घाट पर जल रही छह शवों को देख लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।सदर विधायक राजेंद्र मौर्य लखनऊ से सीधे फाफामऊ घाट पहुंचे इस दृश्य को देख वह स्तब्ध नजर आए…इस घटना में जीवित बचे परिवार के सदस्य अमन जिनकी पत्नी दोनों बच्चे इस हादसे में काल के गाल में समा गए माता पिता परिवार सब कुछ एक झटके में खाक हो गया।जर्जर मकान के ढहने के कारण इतना भीषण हादसा लोगों को हिला गया…


