Tuesday, August 18, 2026

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, घरों की दीवारें गिरीं:3 दिन में 75.5 मिमी बरसात, सड़कें लबालब; मानसून का कोटा कंप्लीट होगा

यह भी पढ़े

लखनऊ में पिछले 3 दिन से सावन खूब बरस रहा है। 15, 16 और 17 अगस्त में कुल 75.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज मंगलवार की शुरुआत घनों बादलों और रिमझिम बारिश से हुई। धूप नहीं निकली। 9 बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी और अंधेरा जैसा छा गया। आज पूरे दिन बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी अलर्ट था और 24 घंटे में 25.8 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन (19 से 23 अगस्त) इसी तरह बारिश होती रहेगी, जिसके चलते बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस साल पूरे सीजन में 375.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि, सामान्य बरसात का कोटा 446.9 मिलीमीटर है। यानी बारिश का कोटा पूरा होने में केवल 16 फीसदी की कमी बची है।

लगातार बारिश के चलते जानकीपुरम, संजयगांधीपुरम, अलीगंज, फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में जबरदस्त जलभराव है। लोग घरों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घरों के अंदर भी पानी भरा हुआ है। सोमवार को निगोहां में और आज मंगलवार को मदेयगंज और गोसाईंगंज में घरों की दीवारें गिरीं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

8 तस्वीरें देखिए-

संजयगांधीपुरम में गलियों में पानी भर गया है। पानी लोगों के घरों के अंदर जा रहा है।
सुबह 9:15 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह तस्वीर हाईकोर्ट परिसर की है।
सुबह 9:15 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह तस्वीर हाईकोर्ट परिसर की है।
जानकीपुरम विस्तार के कुर्सी रोड इलाके में सुबह 9 बजे रिमझिम बारिश हो रही है।
जानकीपुरम विस्तार के कुर्सी रोड इलाके में सुबह 9 बजे रिमझिम बारिश हो रही है।
यह तस्वीर 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहे की है। सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश हो रही थी।
यह तस्वीर 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहे की है। सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश हो रही थी।
यह तस्वीर विशालखंड गोमतीनगर की है। सुबह 10 बजे जोरदार बारिश हो रही है।
यह तस्वीर विशालखंड गोमतीनगर की है। सुबह 10 बजे जोरदार बारिश हो रही है।
भारी बारिश के चलते गोसाईंगंज के घुसकर गांव में एक किसान के घर की दीवार गिर गई।
भारी बारिश के चलते गोसाईंगंज के घुसकर गांव में एक किसान के घर की दीवार गिर गई।
विकासनगर में गुलाचीन मंदिर को जाने वाली डबल लेन सड़क करीब 20 मीटर से ज्यादा लंबाई में धंसी है। आवाजाही बंद करा दी गई है।
विकासनगर में गुलाचीन मंदिर को जाने वाली डबल लेन सड़क करीब 20 मीटर से ज्यादा लंबाई में धंसी है। आवाजाही बंद करा दी गई है।
नगर निगम जोन-2 के ऑफिस की 8 लाख रुपए से मरम्मत होने के 4 महीने बाद बारिश हुई तो इसकी छत से पानी टपकने लगा।
नगर निगम जोन-2 के ऑफिस की 8 लाख रुपए से मरम्मत होने के 4 महीने बाद बारिश हुई तो इसकी छत से पानी टपकने लगा।

20, 21 और 22 अगस्त को होगी जोरदार बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान लखनऊ में बारिश और तेज होने वाली है। 20, 21 और 22 अगस्त को जोरदार बारिश होगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण रुक-रुककर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में दबाव का सिस्टम बनने, मानसून की रेखा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे