कसारी में 16 वर्षीय किशोर का फंदे से लटकता मिला शव
रुदौली। थाना बाबा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसारी में मंगलवार को 16 वर्षीय शिवम पुत्र पुत्तन का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
बताया गया कि शिवम के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर में मां और बेटा ही रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही कामाख्या चौकी प्रभारी हर्षित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


