Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 95

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।

रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

यूपी: प्रदेश में भीषण शीतलहर, 22 जिलों में कोहरे और अत्यधिक सर्दी का अलर्ट जारी; बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा

0

Weather in UP: यूपी में भीषण सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा है। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। चुभती ठंड और ठिठुराने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित है। शुक्रवार को सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं गलन भरी पछुआ हवाओं से पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट आई और शीत दिवस के हालात रहे। वहीं रात में भी कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही।मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है यानी इन इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस होने की संभावना जताई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।

इन जिलों में है घने कोहरे का रेड अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास इलाकों में।

अत्यंत शीत दिवस वाले जिले

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास इलाकों में।

 

 

 

कानपुर कक्षा दो के छात्र का मानसिक उत्पीड़न

0

कानपुर – कक्षा दो के छात्र का मानसिक उत्पीड़न , सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पर आरोप, परिजनों की स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR , पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है , सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के रमईपुर की घटना

कानपुर नजीराबाद थाने में भाजपा कार्यकर्ता का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप,

0

कानपुर- नजीराबाद थाने में भाजपा कार्यकर्ता का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, सीसामऊ विधानसभा के BJP कार्यकर्ता धरने पर, थाने के अंदर काफी देर तक चलता रहा हंगामा, जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे,प्रदर्शन को कराया शांत, ACP कर्नलगंज द्वारा आरोपी दारोगा की जांच कर रहे, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन,. नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर का मामला

 

लखनऊ शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन,

0

लखनऊ- शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन, 28 दिसंबर को लखनऊ में होगा अधिवेशन, शिया समुदाय के धर्मगुरू अधिवेशन में आएंगे, UCC समेत कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

 

लखनऊ राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन,

0

लखनऊ- राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा पर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग

 

लखनऊ घोसी उपचुनाव में सपा ने उतारा प्रत्याशी,

0

लखनऊ- घोसी उपचुनाव में सपा ने उतारा प्रत्याशी, सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया , शिवपाल सिंह यादव ने नाम का ऐलान किया

1

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला…स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक, जानिए कैसे होंगे बाबा के दर्शन

0

वाराणसी: शीतकाल में वर्ष के अंतिम दिनों तथा छुट्टियों के सीजन में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगी हुई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 24 दिसंबर से बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ निर्णय लिए गए हैं। दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था, किसी भी तरह का प्रोटोकॉल या विशेष अनुरोध स्वीकार करना संभव नहीं हो पा रहा है।

‘श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन ही कराया जा रहा’
विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन ही कराया जा रहा है। स्पर्श दर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था तीन जनवरी तक लागू रहेगी। समीक्षा के बाद आगे पुन: निर्णय लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्पर्श दर्शन या किसी अन्य विशेष सुविधा के लिए आग्रह न करें तथा सामान्य दर्शन व्यवस्था में सहयोग करें।

कब तक रहेंगे ऐसा? 
मंदिर न्यास ने बताया कि तीन जनवरी को स्थिति की पुन: समीक्षा की जाएगी। यदि उस समय भीड़ कम पाई जाती है, तो परिस्थितियों के अनुसार आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। तब तक विशेष दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि मंदिर में दर्शन आस्था का विषय है, न कि सुविधा या प्रतिष्ठा का। इसलिए सभी श्रद्धालुओं से बार-बार अपील की जा रही है कि वे सहयोग करें।

गोरखपुर में 4 दिन तक छुपा रहा हत्या का राज, 6 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई में निकली पत्नी की लाश—ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा!

0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेलघाट थाना क्षेत्र के बेईली कुंड गांव में एक युवक ने अपने अवैध संबंध के शक में अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के लिए घर के पीछे लगभग 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

चार दिन तक फैलाई झूठी खबर
हत्या के बाद आरोपी अर्जुन ने ससुराल में अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी रुपये और मोबाइल लेकर कहीं चली गई है। चार दिन बाद आरोपी के पिता श्याम नारायण की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की, जिससे हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लुधियाना से लौटा था पति
पुलिस के अनुसार, अर्जुन मूल रूप से लुधियाना में मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले वह गांव लौटा था। उसी दौरान उसने पत्नी खुशबू की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाकर उसने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया।

ससुराल में फैलाई झूठी कहानी
अर्जुन ने ससुराल में कहा कि खुशबू तीन हजार रुपये और मोबाइल लेकर कहीं चली गई है। उसकी मां को बेटे पर शक हुआ और उन्होंने पिता श्याम नारायण को सूचना दी। इसके बाद श्याम नारायण ने पुलिस को बताया और मामला सामने आया।

पुलिस को भी किया गुमराह
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अर्जुन लगातार बयान बदलता रहा। पहले कहा पत्नी घर छोड़कर चली गई, फिर दावा किया कि खुशबू ने आत्महत्या की, और शव को राप्ती नदी में बहा दिया। लेकिन पुलिस की सख्ती और पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि उसने पत्नी की हत्या की और शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया।

मोबाइल फोन बना हत्या की वजह
जांच में पता चला कि अर्जुन को पत्नी के नए मोबाइल फोन पर शक हुआ। फोन पर आने वाली कॉल्स को लेकर विवाद और गहराने के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी।

शादी और परिवार
अर्जुन और खुशबू की शादी 25 जून 2023 को हुई थी। खुशबू के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मायके में उसके दो नाबालिग भाई (गोलू-13, कन्हैया-11) और एक बहन आकांक्षा (8) हैं।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ खजनी शिल्पी कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें हो रही प्रभावित; सहायता की मांग कर रहे किसान

0

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से सरसों की फसल पर इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा है। सुबह-शाम लंबे समय तक छाए रहने वाले कोहरे के कारण खेतों में नमी अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे सरसों के पौधों में रोग लगने की आशंका है और कई स्थानों पर फसल पीली पड़ने लगी है।

क्या कहते है किसान? 
किसानों के अनुसार, कोहरे की वजह से पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी बढ़वार रुक गई है। इसके चलते फूलों और फलियों के बनने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। कई खेतों में सरसों की पत्तियों पर सफेद धब्बे और फफूंद जैसे लक्षण दिखाई देने लगे हैं, जो उत्पादन पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

सहायता की मांग कर रहे किसान 
वहीं, परवा गांव के किसान मोहनलाल पटेल ने बताया कि इस साल सरसों की फसल अच्छी थी, लेकिन पिछले कई दिनों से घना कोहरा पड़ने के कारण पौधे कमजोर हो गए हैं। उनके अनुसार, खेत में नमी बढ़ने से रोग फैलने का डर बना हुआ है। वहीं, हुल्का गांव के किसान योगेश यादव ने कहा कि धूप न निकलने से फसल की बढ़वार रुक गई है और यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने कृषि विभाग से मार्गदर्शन और सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर सलाह और दवाइयों की जानकारी मिलने से नुकसान को कुछ हद तक रोका जा सकता है। कुछ किसानों ने फसल बीमा का मुद्दा भी उठाया और मांग की कि यदि नुकसान अधिक होता है तो उन्हें बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलना चाहिए।

कृषि विशेषज्ञों ने क्या कहा? 
वही, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि घने कोहरे की स्थिति में खेतों में जल निकासीस पर विशेष ध्यान देना चाहिए और रोग नियंत्रण के लिए उचित दवाओं का छिड़काव करना चाहिए। उनका मानना है कि मौसम साफ होते ही हल्की धूप मिलने से फसल को राहत मिल सकती है। फिलहाल, क्षेत्र के किसान मौसम में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं।