Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 136

लखनऊ उत्तर प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि ,

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि , जल संक्षरण,जल संचय में CM की नीति रंग लायी, 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में यूपी ने मारी बाजी, उत्तरी क्षेत्र में पहला दूसरा और तीसरा मिला, पहला स्थान मिरजापुर,दूसरा जालौन जिले को मिला, तीसरा स्थान पर वाराणसी ने कब्जा किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पुरस्कार, जल संचय जन भागीदारी में गोरखपुर का नाम, टॉप 10 नगर निगम में गोरखपुर को तीसरा स्थान

Gold Price Today: महंगा या सस्ता हुआ सोना? जानें क्या है आपके शहर में आज 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

0

नेशनल डेस्क: शादी-ब्याह का सीजन अपने चरम पर है और ऐसे में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन खास है। 18 नवंबर को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशक और खरीदार दोनों राहत महसूस कर रहे हैं।

 

सोने के दाम में गिरावट

आज 24 कैरट सोने के दाम में 1,740 रुपये की कमी आई है। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरट सोना 1,23,660 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 22 कैरट सोने के दाम में 1,600 रुपये की गिरावट हुई है और आज इसका भाव 10 ग्राम 1,13,350 रुपये हो गया है। 18 कैरट सोने का भाव 1,310 रुपये गिरकर 92,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

 

चांदी के दाम भी घटे

सोने की तरह ही चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई है। 1 किलो चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की कमी हुई है। अब चांदी का भाव 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इस गिरावट के साथ यह समय चांदी खरीदने के लिए सबसे सही माना जा रहा है।

 

प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव

चेन्नई: 24 कैरट – 12,437 / 22 कैरट – 11,400 / 18 कैरट – 9,510

मुंबई: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

दिल्ली: 24 कैरट – 12,381 / 22 कैरट – 11,350 / 18 कैरट – 9,291

कोलकाता: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

बेंगलुरु: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

हैदराबाद: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

केरल: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

पुणे: 24 कैरट – 12,366 / 22 कैरट – 11,335 / 18 कैरट – 9,274

अहमदाबाद: 24 कैरट – 12,371 / 22 कैरट – 11,340 / 18 कैरट – 9,281

सऊदी उमरा हादसे में 44 भारतीयों की मौत बाद जेद्दा मिशन अलर्ट, भारत ने खोला आपात शिविर

0

International Desk जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सऊदी अरब में बस दुर्घटना में मारे गए भारतीय उमरा जायरीनों के परिवारों की सहायता के लिए मदीना में एक शिविर कार्यालय स्थापित किया है। मिशन की तरफ से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। सोमवार तड़के मदीना के निकट एक बस और ईंधन टैंकर के बीच हुई टक्कर में उमरा के लिये गए 44 भारतीय मारे गए, जिनमें 42 तेलंगाना के थे। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक भारतीय जीवित बचा है और उसका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसने दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए मदीना स्थित भारतीय हज यात्री कार्यालय में शिविर कार्यालय स्थापित किया है।

 

 

 

एक अलग पोस्ट में मिशन ने कहा कि महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति अब्दुल शोएब मोहम्मद से मुलाकात की, जिनका फिलहाल मदीना के एक अस्पताल में इलाज जारी है। इसमें कहा गया, “संबंधित अस्पताल अधिकारियों ने सूचित किया है कि उन्हें (अब्दुल को) सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। वाणिज्य दूतावास उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।”

 

 

 

इस बीच, ईरान ने सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मारे गए भारतीय तीर्थयात्रियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा भारत की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रवक्ता ने “मृतकों के लिए मगफिरत की दुआ (उनके गुनाहों को माफ करने की दुआ) तथा घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।”

ढाई साल के मासूम को ऐसी बीमारी, जिसका इलाज 9 करोड़ में, मां-बाप ने MP की महिलाओं से मांगे 10-10 रुपए

0

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक मामला सामने आया, जब राजगढ़–ब्यावरा निवासी मां सारिका शर्मा अपनी ढाई साल की मासूम बेटी अनिका के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचीं। बच्ची SMA टाइप–2 (Spinal Muscular Atrophy) जैसी बेहद दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज भारत में संभव नहीं है। इसका उपचार अमेरिका में होता है और इसके लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की आवश्यकता है।

 

PunjabKesari, Indore Hospital, Expired Vaccine, Medical Negligence, Doctor Assault Case, Child in Danger, Mataram Hospital Dispute, Indore Police, Hexa Vaccine, Healthcare Negligence

 

महिला ने जनसुनवाई में रोते हुए कहा, कि अगर हर लाड़ली बहन सिर्फ 10 रुपए दे दे, तो मेरी बच्ची की जान बच सकती है। उनकी यह गुहार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस गंभीर मामले को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं और शहर के नागरिकों से संपर्क कर बच्ची के इलाज के लिए राशि जुटाने का प्रयास किया जाए। कलेक्टर ने शहरवासियों से भी आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि मासूम अनिका को समय रहते इलाज मिल सके।

दिल्ली एम्स में जारी है प्राथमिक इलाज

मासूम अनिका का फिलहाल इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है, लेकिन आगे का उपचार ना मिलने पर स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। पिछले कई महीनों से परिवार हर दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है।

शराब के साथ चखना खाने का चलन कब से हुआ शुरू, जानें क्या है इसका इतिहास

0

नेशनल डेस्क : भारत में शराब पीने की संस्कृति में ‘चखना’ का स्थान इतना अटूट हो चुका है कि बिना इसके शराब का मजा ही अधूरा लगता है। मूंगफली हो या कबाब, चिप्स हो या तंदूरी चिकन हर घूंट के साथ कुछ न कुछ चबाना अब हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह परंपरा नई नहीं, बल्कि सदियों पुरानी है?

 

प्राचीन सभ्यताओं से चली आ रही परंपरा

दुनिया की लगभग हर सभ्यता में शराब के साथ कुछ न कुछ खाने की परंपरा रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि भोजन शराब की तीक्ष्णता को कम करता है, पाचन में मदद करता है और पीने का अनुभव लंबा व मजेदार बनाता है।

 

न्यू ऑरलियंस से मिली प्रेरणा

1930 के दशक में अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर के बार मालिकों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वे हर ड्रिंक के साथ मुफ्त में एक प्लेट भोजन परोसते थे। उनका मानना था कि जितना भारी भोजन होगा, ग्राहक उतनी ही ज्यादा शराब आराम से पी पाएगा। यही विचार धीरे-धीरे दुनिया भर में फैला और भारत में भी चखना संस्कृति को मजबूती मिली।

 

मुगल दरबारों का शाही चखना

मुगल काल में शराब के साथ बेहद शानदार व्यंजन परोसे जाते थे। खजूर, खुबानी, अंजीर, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स के साथ भुना हुआ मांस और विभिन्न प्रकार के कबाब शाही दावतों का हिस्सा होते थे। यह परंपरा आज भी उत्तर भारत के कई इलाकों में कबाब और तंदूरी व्यंजनों के रूप में जीवित है।

 

क्षेत्रीय स्वाद, अलग-अलग चखना

भारत के अलग-अलग हिस्सों में चखना भी स्थानीय स्वाद के अनुसार बदलता रहा:

 

महाराष्ट्र में मूंगफली और उबले अंडे सबसे लोकप्रिय रहे।

 

पंजाब में तंदूरी चिकन, पनीर टिक्का और सीख कबाब का बोलबाला है।

 

पूर्वोत्तर राज्यों में स्मोक्ड पोर्क और अन्य स्मोक्ड मीट पसंद किए जाते हैं।

 

महानगरों में आजकल पिज्जा, मोमोज, चाइनीज मंचूरियन और फ्राइड आइटम्स ने जगह बना ली है।

 

1970-90 का दौर: मूंगफली-अंडे का जलवा

सत्तर और नब्बे के दशक में पूरे देश में सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने के कारण मूंगफली और उबले अंडे चखने के रूप में छा गए। दिलचस्प बात यह है कि मूंगफली में विटामिन बी9 (फोलेट) प्रचुर मात्रा में होता है, जो शराब के नशे को कुछ हद तक कम करने में मदद करता है। आज भी चखना शराब का सबसे अच्छा साथी बना हुआ है। चाहे घर पर पार्टी हो या बार में बैठकी, बिना चखने के मजा अधूरा ही रहता है। अगली बार जब आप ग्लास उठाएं तो याद रखिए यह सिर्फ स्नैक्स नहीं, सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है।

Big Breaking: लारैंस गैंग पर शिकंजा: अनमोल बिश्नोई भारत की गिरफ्त में

0

पंजाब डैस्क : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के सगे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की हिरासत से भारत लाया जा रहा है। अनमोल लंबे समय से भारत की कई एजेंसियों को वांटेड था और विभिन्न राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में थी। सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई को पहले अमेरिका में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएँ पूरी होने पर उसे यूके के जरिए भारत भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि उसे कल तक भारत लाया जा सकता है, जिसके बाद उससे कई बड़े मामलों में पूछताछ होने की उम्मीद है।

मूसेवाला मर्डर केस का अहम किरदार

पंजाब में हड़कंप मचाने वाले मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अनमोल बिश्नोई को मुख्य साज़िशकर्ताओं में शामिल था। जांच एजेंसियों का दावा है कि हत्या की प्लानिंग में अनमोल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी और वह कई हमलावरों के संपर्क में था।

सलमान खान को धमकी देने में भी नाम आया

इतना ही नहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरे ईमेल और संदेश भेजने के मामले में भी अनमोल बिश्नोई वांटेड है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सितारे की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं महाराष्ट्र में हुए चर्चित बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में भी अनमोल बिश्नोई की संलिप्तता सामने आई थी।

अनमोल बिश्नोई पर आरोप है कि वह विदेश में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट को भी चला रहा था। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद गैंग के कई बड़े राज़ सामने आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारत लौटते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसियाँ उससे कई संवेदनशील मामलों में पूछताछ करेंगी। सुरक्षा एजेंसियाँ मान रही हैं कि अनमोल के भारत आने से न सिर्फ बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर विराम लगेगा, बल्कि कई हाई-प्रोफाइल मामलों की परतें भी खुल सकती हैं।

SCO meeting में गरजे जयशंकरः आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न किया जाए, न ही कोई लीपापोती हो

0

International Desk: भारत ने मंगलवार को कहा कि विश्व को आतंकवाद के सभी प्रकारों एवं स्वरूपों के प्रति शून्य सहनशीलता प्रदर्शित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता तथा इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता एवं इस पर ‘‘लीपापोती” नहीं की जा सकती। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जैसा कि भारत ने प्रदर्शित किया है, हमें आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और हम इसका प्रयोग करेंगे।” उन्होंने कहा कि भारत का मानना ​​है कि एससीओ को ‘‘बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल होना चाहिए, एक विस्तारित एजेंडा विकसित करना चाहिए और अपनी कार्य पद्धति में सुधार करना चाहिए”।

 

 

 

विदेशमंत्री ने कहा, ‘‘हम इन उद्देश्यों की प्राप्ति में सकारात्मक एवं पूर्ण योगदान देंगे।” एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा की गई थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने। जुलाई 2023 में, भारत द्वारा आयोजित ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में ईरान को एससीओ के नये स्थायी सदस्य का दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी। बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं।” विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘यह आवश्यक है कि विश्व आतंकवाद के सभी प्रकारों और स्वरूपों के प्रति शून्य सहनशीलता प्रदर्शित करे। इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसपर लीपापोती नहीं की जा सकती।”

 

 

 

जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक स्थिति को रेखांकित करते हुए प्रभावशाली संगठन में अधिक सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आकलन है कि वर्तमान में वैश्विक आर्थिक स्थिति विशेष रूप से अनिश्चित और अस्थिर है। मांग पक्ष की जटिलताओं के कारण आपूर्ति पक्ष के जोखिम और भी बढ़ गए हैं। इसलिए जोखिम कम करने और विविधीकरण की तत्काल आवश्यकता है। इसका सबसे बेहतर तरीका अधिक से अधिक लोगों द्वारा, यथासंभव व्यापक आर्थिक संबंध स्थापित करके किया जा सकता है।” विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसा होने के लिए यह आवश्यक है कि यह प्रक्रिया ‘‘निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत” हो।

 

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘यहां मौजूद कई लोगों के साथ मुक्त व्यापार समझौते करने के भारत के प्रयास प्रासंगिक हैं।” जयशंकर ने कहा कि एससीओ सदस्यों के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंध इसे विशेष रूप से प्रासंगिक बनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक सभ्यागत राष्ट्र के रूप में, भारत का दृढ़ विश्वास है कि लोगों के बीच आदान-प्रदान किसी भी वास्तविक संबंध का मूल है। हमारे बुद्धिजीवियों, कलाकारों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक हस्तियों के बीच बेहतर संपर्क को सुगम बनाने से एससीओ में बेहतर समझ का मार्ग प्रशस्त होगा।”

 

 

बिहार में इस दिन होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी सहित ये शीर्ष नेता होंगे शामिल; गांधी मैदान में 4 दिन तक नो एंट्री

0

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार गठन (New government oath ceremony) को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony Date) की तारीख भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे।

 

गांधी मैदान 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद

प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्‍था को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान को 20 नवंबर तक जनता के लिए बंद कर दिया है। मैदान में बड़े स्तर पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां जारी हैं।

 

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे शीर्ष नेता

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, और गठबंधन के शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक बड़े शक्ति-प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- चिराग की पार्टी से 3…मांझी और कुशवाहा की पार्टी से बनेंगे एक-एक मंत्री!

 

 

 

एनडीए को मिला रिकॉर्ड बहुमत

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 89 सीट, जेडीयू ने 85, एलजेपी (रामविलास) ने 19 तो अन्य सहयोगी दलों ने 9 सीटें जीतीं हैं। इस जीत को बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी वापसी के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- बिहार में डिप्टी CM की रेस में तीन नाम, इन 18 नेताओं का मंत्री बनना तय! देखें पहली लिस्ट

 

 

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, विधानसभा भंग का प्रस्ताव पारित

जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है। इसमें वर्तमान विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपेंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होना है, इसलिए सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं समय से पहले पूरी की जा रही हैं।

 

 

Auraiya News: प्राथमिक स्तर की दौड़ में अतुल व छवि ने बाजी मारी

0

बिधूना। ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने किया। इसमें प्राथमिक वर्ग में 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रावि हरचंदपुर के अतुल और यूपीएस तिलकपुर सरमेडी की छवि ने सर्वाधिक पदक जीतते हुए दबदबा बनाया।प्रतियोगिता में अछल्दा, वंशी, पाता, कमारा, हरचंदपुर, रुरुकला, घसारा, छछुंद, भैंसोल व नल्हूपुर संकुलों के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। मैदान में पहली ही प्रतियोगिता से बच्चों में जोश देखने को मिला। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में कंपोजिट विद्यालय पुरवा पट्टी ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी बालक वर्ग में प्रावि तुरुकपुर विजेता रहा। लंबी कूद में अंश कुमार और बालिका वर्ग में छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में ममतेश व मुस्कान ने बाज़ी मारी। 200 व 400 मीटर दौड़ में रंजीत और बालिका वर्ग में रुद्रिका व मुस्कान अव्वल रहीं। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में यूपीएस सराय पुख्ता की विभा शाक्य ने पहला स्थान हासिल किया।

कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस कन्या अछल्दा और बालिका वर्ग में यूपीएस रुरुकला की टीम विजेता रही। लंबी कूद और खो-खो में भी यूपीएस पुरवा पट्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में जीत अपने नाम की। इसी तरह सुलेख प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम रहीं। जबकि गोला फेंक में हर्बल व प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अम्बरीष कुमार सिंह, कौशलेंद्र यादव, शिवनाथ सिंह, स्नो देवी, अरुण तोमर, ओम कुमार पांडे सहित संकुल प्रभारी, खेल अनुदेशक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Auraiya News: बिहार निवासी मजदूर का हाईवे पर मिला शव

0

औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित मंडी के पास सोमवार को तड़के बिहार के रहने वाले एक मजदूर का शव मिला। पुलिस ने छानबीन के साथ आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की। मौके पर मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजन बात की। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। जानकारी पर परिजन बिहार से औरैया के लिए रवाना हो गए।

सदर कोतवाली के निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी को सोमवार तड़के करीब चार बजे हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली। फोर्स के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव के पास मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने फोन से परिजन से संपर्क किया। शव की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी निवासी लक्ष्मण (40) के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा में मजदूरी करता था। शरीर पर मिले चोट के निशान से पुलिस सड़क हादसा मान रही है। पुलिस के अनुसार मजदूर किसी वाहन से सफर के दौरान किसी तरह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए। अपराध निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि परिजन के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।