Friday, February 13, 2026

Auraiya News: प्राथमिक स्तर की दौड़ में अतुल व छवि ने बाजी मारी

यह भी पढ़े

बिधूना। ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा ने किया। इसमें प्राथमिक वर्ग में 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रावि हरचंदपुर के अतुल और यूपीएस तिलकपुर सरमेडी की छवि ने सर्वाधिक पदक जीतते हुए दबदबा बनाया।प्रतियोगिता में अछल्दा, वंशी, पाता, कमारा, हरचंदपुर, रुरुकला, घसारा, छछुंद, भैंसोल व नल्हूपुर संकुलों के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। मैदान में पहली ही प्रतियोगिता से बच्चों में जोश देखने को मिला। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में कंपोजिट विद्यालय पुरवा पट्टी ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में जीत दर्ज की। वहीं, कबड्डी बालक वर्ग में प्रावि तुरुकपुर विजेता रहा। लंबी कूद में अंश कुमार और बालिका वर्ग में छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में ममतेश व मुस्कान ने बाज़ी मारी। 200 व 400 मीटर दौड़ में रंजीत और बालिका वर्ग में रुद्रिका व मुस्कान अव्वल रहीं। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में यूपीएस सराय पुख्ता की विभा शाक्य ने पहला स्थान हासिल किया।

कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस कन्या अछल्दा और बालिका वर्ग में यूपीएस रुरुकला की टीम विजेता रही। लंबी कूद और खो-खो में भी यूपीएस पुरवा पट्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में जीत अपने नाम की। इसी तरह सुलेख प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम रहीं। जबकि गोला फेंक में हर्बल व प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अम्बरीष कुमार सिंह, कौशलेंद्र यादव, शिवनाथ सिंह, स्नो देवी, अरुण तोमर, ओम कुमार पांडे सहित संकुल प्रभारी, खेल अनुदेशक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे