Friday, February 13, 2026

Auraiya News: बिहार निवासी मजदूर का हाईवे पर मिला शव

यह भी पढ़े

औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे स्थित मंडी के पास सोमवार को तड़के बिहार के रहने वाले एक मजदूर का शव मिला। पुलिस ने छानबीन के साथ आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की। मौके पर मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजन बात की। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। जानकारी पर परिजन बिहार से औरैया के लिए रवाना हो गए।

सदर कोतवाली के निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी को सोमवार तड़के करीब चार बजे हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली। फोर्स के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव के पास मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने फोन से परिजन से संपर्क किया। शव की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी निवासी लक्ष्मण (40) के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा में मजदूरी करता था। शरीर पर मिले चोट के निशान से पुलिस सड़क हादसा मान रही है। पुलिस के अनुसार मजदूर किसी वाहन से सफर के दौरान किसी तरह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन औरैया के लिए रवाना हो गए। अपराध निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि परिजन के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे